गुरु गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए 30 सितम्बर तक उपलब्ध करें प्रस्ताव/आवेदन

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली,।वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए गुरु गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु पात्र व्यक्तियों के आवेदन एवं नामांकन 30 सितम्बर तक आमंत्रित किए गए हैं। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि मानवाधिकार, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पात्र व्यक्तियों के प्रस्ताव चार प्रतियों में जिला सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराए जाएं।

उन्होंने बताया कि पुरस्कार के लिए आवेदक भारत का मूल नागरिक हो तथा उत्तर प्रदेश में निवासरत हो। चयनित व्यक्ति को एक लाख रुपये की नगद धनराशि एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। नामांकन के साथ जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त आख्या, अभिलेखीय साक्ष्य तथा यह प्रमाण-पत्र भी संलग्न करना होगा कि संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है।

जिलाधिकारी ने जनपद के पात्र महानुभावों के नामांकन निर्धारित प्रारूप में 30 सितम्बर 2026 से पूर्व जिला सूचना कार्यालय रायबरेली में उपलब्ध कराने की अपील की है।

Related posts