चेक डेम में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पूरे मौहारी गांव स्थित चेक डेम में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से शुक्रवार को क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह स्थानीय लोगों ने चेक डेम के पानी में शव उतराता देखा तो मौके पर भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तत्काल हरचंदपुर पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। वहीं अज्ञात युवक का शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पुलिस मृतक की पहचान कराने और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच में जुटी हुई है।

Related posts