त्रिपुला चौराहे पर युवक से मारपीट, नकदी छीनने और जान से मारने की धमकी का आरोप।

पीड़ित पक्ष ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। नगर कोतवाली क्षेत्र के त्रिपुला चौराहे पर युवक के साथ मारपीट, नकदी छीनने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, घटना 17 सितंबर 2026 की रात करीब 8:30 बजे की बताई गई है। आरोप है कि दुर्गेश कुमार अपने साथी संजय सोनकर के साथ त्रिपुला चौराहे पर सब्जी लेने गया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों तथा थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के दौरान दुर्गेश की जेब में मौजूद करीब 15 हजार रुपये भी छीन लिए गए, जो शटरिंग के भुगतान के लिए रखे गए थे। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी अभद्रता और मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि बाद में कुछ अन्य युवक एक स्कॉर्पियो वाहन से पहुंचे और दोबारा मारपीट करते हुए शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

घायल युवक द्वारा पुलिस चौकी पहुंचकर सूचना देने की बात भी कही गई है।पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं, पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही आरोपों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

Related posts