सर्पदंश से महिला की मौत, गांव में शोक की लहर।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

महराजगंज (रायबरेली), 19 सितम्बर 2026। महराजगंज थाना क्षेत्र के पूरे कोयली, सलेथू निवासी रीता को शनिवार तड़के करीब 3:35 बजे जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन गंभीर हालत में उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महराजगंज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के साथ एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) इंजेक्शन दिया।महिला की हालत लगातार गंभीर बनी रहने पर चिकित्सकीय टीम ने उन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया।

उपचार के दौरान रीता की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार किया जाएगा। सर्पदंश से हुई इस मौत ने क्षेत्र के लोगों को झकझोर दिया है।

Related posts