धारा लक्ष्य समाचार पत्र
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी कोतवाली नगर के कुशल पर्यवेक्षण में मुख्यमंत्री द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत रविवार को ग्राम आलापुर में चौपाल लगाकर महिला सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा, साइबर अपराध एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान थाना कोतवाली नगर की मिशन शक्ति टीम की महिला आरक्षी प्रीती तिवारी, रिक्रूट महिला आरक्षी अलका यादव एवं चित्रा देवी ने महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। टीम ने घरेलू हिंसा, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध तथा महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अन्य अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी।
इस दौरान महिलाओं को मिशन शक्ति केंद्र, महिला सुरक्षा से जुड़ी सरकारी सेवाओं तथा साइबर अपराध से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में भी बताया गया। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा सुरक्षित आवागमन के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित सेवा से संपर्क किया जा सकता है।
प्रमुख हेल्पलाइन नंबर—
🔹 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
🔹 1090 – वूमेन पावर हेल्पलाइन
🔹 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
🔹 1930 – साइबर क्राइम हेल्पलाइन
🔹 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
🔹 108 – एंबुलेंस सेवा
🔹 102 – स्वास्थ्य सेवा
पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं से कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी, अपराध या उत्पीड़न की स्थिति में बिना किसी संकोच के पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना दें। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक कर उन्हें सुरक्षित एवं सशक्त बनाना है।
थाना कोतवाली नगर, जनपद बाराबंकी द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।
