एक ही रात दो घरों में चोरी, नकदी व जेवरात लेकर फरार हुए चोर| 

रिपोर्टर रोहित मिश्रा

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

जगतपुर, रायबरेली।थाना क्षेत्र के मायमऊ मजरे टिकठा मुसल्लेपुर गांव में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने घरों के ताले तोड़कर बक्से और अलमारी खंगाल डाली तथा नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब परिजनों ने सामान बिखरा देखा तो घटना की जानकारी हुई।

पीड़ित सूर्यबक्श सिंह और रुद्र प्रकाश पटेल ने जगतपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 व 331(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों घटनाओं की विवेचना उपनिरीक्षक हेमंत वर्मा को सौंपी गई है।

पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ चोरों की तलाश में जुटी है। एक ही रात दो घरों में हुई चोरी की वारदात से गांव में दहशत और सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है।

Related posts