रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली वडनगर, गुजरात से निकली संकल्प सेवा यात्रा का शुक्रवार को रायबरेली शहर के कहारों के अड्डा क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा के रायबरेली पहुंचते ही स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा की तथा यात्रा में शामिल पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शरीफ ने किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। यात्रा के स्वागत में लोगों ने एकजुटता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने संकल्प सेवा यात्रा से जुड़े पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए यात्रा के उद्देश्यों की सराहना की। बताया गया कि यह यात्रा गुजरात के वडनगर से प्रारंभ होकर विभिन्न जनपदों से गुजरते हुए धर्मनगरी वाराणसी में संपन्न होगी। यात्रा का उद्देश्य समाज में सेवा, समर्पण और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है।
रायबरेली पहुंचने पर यात्रा का जिस उत्साह और आत्मीयता के साथ स्वागत किया गया, उसने सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश की। मुस्लिम समुदाय की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहम्मद शरीफ ने कहा कि संकल्प सेवा यात्रा समाज को जोड़ने और सेवा के भाव को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है,।
जिसमें सभी वर्गों की सहभागिता सराहनीय है।यात्रा के स्वागत के दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा और लोगों ने यात्रा की सफलता एवं उद्देश्यों की पूर्ति की कामना की।
