भारी बारिश के बाद भी नहीं हुआ हजारों किसानों की फसल का कोई नुकसान किसान कर रहे पूर्व विधायक राकेश सिंह की जमकर प्रशंसा।

पूर्व विधायक राकेश सिंह के प्रयासों से शोभापुर स्केप की खुदाई होने से हजारों किसानों को हुआ फायदा

राकेश सिंह के प्रयासों से भारी बारिश के बाद भी क्षेत्र के किसानों को मिली बड़ी राहत हजारों एकड़ भूमि पर धान की फसल लहलहा रही है

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

हरचंदपुर (रायबरेली) लंबे अरसे से किसानों के लिए समास्या का सबब बना शोभापुर स्केप इस बार किसानों के लिए संजीवनी साबित हो रहा हैं क्योंकि पूर्व विधायक राकेश सिंह के प्रयासों से शोभापुर स्केप की खुदाई होने से किसानों में खुशी की लहर है पूरे जिले में भारी बारिश के बाद जहां फसले प्रभावित है तो वही हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के शोभापुर स्केप के आसपास के इलाके में धान की फसल लहलहा रही है और भारी बारिश का भी वहां पर कोई असर नहीं दिख रहा इस क्षेत्र के लोग पूर्व विधायक राकेश सिंह की भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे हैं।

बता दें कि महराजगंज ब्लाक क्षेत्र के बरहुवां ग्राम पंचायत अंतर्गत पूरे अभिमान सिंह गांव के पास से शोभापुर स्केप निकली हुई है, जिसकी लंबाई तकरीबन साढ़े चार किलोमीटर है जो हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवो के पास से होकर गुजरता है,जो बजट के अभाव में झाड़ियों से पटा होने के कारण, भारी जल निकासी की समास्या बनी हुई थी और हजारों बीघे फसल डूब जाती थी जिससे किसानों के सामने संकट उत्पन्न हो जाता था।

इसकी खुदाई को लेकर क्षेत्रीय किसान कई सालों से परेशान थे और पिछले दिनों पूर्व विधायक राकेश सिंह से मिलकर स्केप की सफाई की मांग की थी जिस पर उन्होंने अधिकारियों से बात कर समास्या के निराकरण के निर्देश दिए थे।

अब पूर्व विधायक राकेश सिंह के प्रयासों से स्केप की खुदाई हो जाने से भारी बारिश के बाद भी किसानों की फसल को कोई नुकसान नहीं हुआ जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है शोभापुर स्केप की खुदाई होने से भीरा, मझिगवां, मलिकपुर बरना,पूरे पंचम सिंह ,गोंदरिहा ,बरहुआं ,पखनपुर पूरे श्रध्दा, शोभापुर ,पूरे लखनऊहा, ककरहिया ,सहित दर्जनों गांवों के किसानों को इसका सीधा लाभ मिल रहा हैं।

क्या कहते है ग्रामीण

1- भीरा गांव के किसान चंद्रशेखर का कहना है कि शोभापुर स्केप की सफाई न होने से हमारे गांव की हजारों एकड़ फसल हर साल खराब हो जाती थी लेकिन इस बार पूर्व विधायक राकेश सिंह के प्रयासो से शोभापुर स्केप की खुदाई हो गई जिससे हमारे गांव के आसपास के हजारों किसानों के खेतों में दस वर्ष बाद इस तरह की फसल खड़ी है हम सभी लोग पूर्व विधायक राकेश सिंह का आभार व्यक्त करते हैं।

2- मझिगवां गांव के किसान श्रीराम लोधी का कहना है कि 10 साल बाद हमने अपने खेत में ऐसी फसल देखी है हम पूर्व विधायक राकेश सिंह का बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित करते हैं उनका कहना है कि पूर्व विधायक राकेश सिंह हम किसानों के लिए भगवान से कम नहीं है।

Related posts