सलोन नगर पंचायत चुनाव में नामांकन का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा से सुनील साहू व कांग्रेस से तनवीर मैदान में

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

सलोन /रायबरेली। नगर पंचायत चुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन प्रक्रिया उत्साह और राजनीतिक हलचल के बीच संपन्न हुई। विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी मजबूत की।भारतीय जनता पार्टी की ओर से सुनील कुमार साहू ने नामांकन दाखिल कर चुनावी बिगुल फूंका, जबकि कांग्रेस की ओर से तनवीर ने भी अपना पर्चा भरकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

नामांकन के दौरान दोनों पक्षों के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला और नगर में चुनावी चर्चाएं तेज हो गईं।भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार साहू ने कहा कि वह विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। वहीं नगर पंचायत की राजनीति में पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर रस्तोगी से जुड़े विवाद और उनकी अध्यक्षता रद्द होने का मामला भी एक बार फिर चर्चा का विषय बना रहा।

राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सुनने को मिलीं।नगर पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी की निगाहें आगामी चुनावी प्रचार और मतदाताओं के रुख पर टिकी हैं।

चुनावी मैदान में प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के उतरने से मुकाबला रोचक होने की संभावना जताई जा रही है। नगर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान की तैयारी भी शुरू कर दी है।

Related posts