किशोरी की संदिग्ध मौत से गांव में मचा कोहराम, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका।

धारा लक्ष्य समाचार रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बछरावां/रायबरेली। थाना क्षेत्र के कुबेरीखेड़ा मजरे राजामऊ गांव में शनिवार देर शाम एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि किशोरी ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई।जानकारी के अनुसार कुबेरीखेड़ा निवासी राजेंद्र की पुत्री ज्योति पिछले लगभग दस वर्षों से अपने दादा कल्लू के साथ रह रही थी। शनिवार शाम उसकी तबीयत अचानक खराब होने लगी।

परिजनों को जब मामले की जानकारी हुई तो आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही बछरावां पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल किशोरी द्वारा जहरीला पदार्थ खाने के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।पुलिस परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related posts