बारिश और तेज हवाओं से खेतों में बिछी धान की फसल, किसानों की बढ़ी चिंता।

धारा लक्ष्य समाचार रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

महराजगंज/रायबरेली। क्षेत्र में बीते तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पकने की अवस्था में पहुंची धान की फसल कई गांवों में खेतों में बिछ गई है, जिससे किसानों को उत्पादन घटने और आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है।

हलोर, पुरासी, जमुरावां, भटसरा, कक्केपुर समेत कई गांवों में तेज हवा और बारिश के चलते धान की फसल जमीन पर गिर गई। किसानों का कहना है कि गिरी हुई फसल की कटाई और मड़ाई में अतिरिक्त परेशानी होती है

, वहीं लगातार बारिश होने पर फसल खराब होने का खतरा भी बना रहता है।किसान पारसनाथ सिंह, सहजराम मिश्रा, सुनील शुक्ला और बाबूलाल ने बताया कि मौसम की मार से उनकी फसल प्रभावित हुई है। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करने तथा नियमानुसार राहत दिलाने की मांग की है।

Related posts