धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली/बछरावां। बछरावां थाना क्षेत्र के शेखपुर समोदा गांव में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला का शव घर के कमरे में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।
मृतका की पहचान आरती देवी (25) पत्नी विनय कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। बताया गया कि आरती की सास रुक्मणी गुप्ता जब घर पहुंचीं तो उन्हें बहू दिखाई नहीं दी। कमरे में जाकर देखने पर आरती संदिग्ध हालत में मिली। उन्होंने तत्काल पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव को बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद आरती को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
