भू-उपयोग और आवश्यक अनुमतियों की जांच के बाद हुई कार्रवाई, अन्य नर्सिंग होम भी जांच के घेरे में।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। आवासीय परिसर में संचालित बताए जा रहे वेदांता नर्सिंग होम के खिलाफ रायबरेली विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल के बाद नर्सिंग होम को सील कर दिया। कार्रवाई से आवासीय भवनों में संचालित व्यावसायिक एवं चिकित्सा संस्थानों में हड़कंप की स्थिति है।आरडीए की टीम ने नर्सिंग होम के संचालन से संबंधित भू-उपयोग, भवन की स्थिति और आवश्यक अनुमतियों समेत निर्धारित मानकों की जांच की।
जांच के बाद नियमों के अनुरूप कार्रवाई करते हुए वेदांता नर्सिंग होम को सील कर दिया गया।आरडीए सचिव विशाल यादव ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में भू-उपयोग और आवश्यक अनुमतियों की जांच की गई थी। जांच के आधार पर नर्सिंग होम के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई है।वहीं, जांच के दौरान डॉ. निशांत नर्सिंग होम के भी आवासीय परिसर में संचालित होने की जानकारी सामने आई है।
इसके बाद संबंधित भवनों के भू-उपयोग और नर्सिंग होम संचालन के लिए जरूरी अनुमतियों की स्थिति की भी जांच की जा रही है।आरडीए की कार्रवाई के बाद अब शहर में आवासीय परिसरों में संचालित चिकित्सा एवं अन्य व्यावसायिक संस्थानों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
प्राधिकरण का कहना है कि भू-उपयोग और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
