कुंदनगंज में खड़ा कंटेनर ट्रक बना आग का गोला दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू, बड़ा हादसा टला

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा  रायबरेली

रायबरेली/बछरावां। बछरावां थाना क्षेत्र के कुंदनगंज स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार को खड़े कंटेनर ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक आग का गोला बन गया और धू-धू कर जलने लगा। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों में भी हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित कर लिया। समय रहते आग पर काबू पाए जाने से बड़ा हादसा टल गया। आग के चलते कुछ समय तक सड़क पर आवागमन भी बाधित रहा।

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान कंटेनर ट्रक के चालक और परिचालक सुरक्षित हैं। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related posts