बाइक से टक्कर मारकर पिता-पुत्र को किया घायल, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

महराजगंज, रायबरेली। थाना महराजगंज क्षेत्र के पूरे बेसन मजरे समसपुर हलोर निवासी नीरज पुत्र साहबदीन ने गांव के दो युवकों पर अपने पिता और भाई को बाइक से जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।प्रार्थना पत्र के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 की रात करीब सात बजे नीरज के पिता साहबदीन और भाई सुरेश मजदूरी करके वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान कथित रूप से विपरीत दिशा से आ रहे।

संदीप पुत्र जयदेव और अनंत पुत्र सल्लू ने उन्हें बाइक से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद वह दिल्ली में मजदूरी कर रहा था। घर पहुंचने पर उसे मामले की जानकारी हुई। इसके बाद उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक रजत वर्मा को सौंपी है। मामले में पुलिस की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts