धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
महराजगंज, रायबरेली। मां भगवती की आराधना और प्रभु श्रीराम की लीलाओं से महराजगंज का वातावरण भक्तिमय होने जा रहा है। श्री दानेश्वर धाम नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से तृतीय नव दुर्गा पूजा महोत्सव एवं भव्य रामलीला का आयोजन 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। महोत्सव में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ अयोध्या से पधार रहे श्री रामलला हनुमत आदर्श रामलीला मंडल के कलाकार भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी विभिन्न लीलाओं का मंचन करेंगे।
समिति के अनुसार, 11 अक्टूबर को मूर्ति एवं कलश स्थापना के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। प्रतिदिन सुबह नौ बजे दुर्गा सप्तशती का पाठ, शाम 7:30 बजे मां दुर्गा की आरती और रात्रि आठ बजे से रामलीला एवं आकर्षक झांकियों का आयोजन किया जाएगा।राम जन्म से राज्याभिषेक तक सजेगा रामलीला का मंच
रामलीला के पहले दिन 11 अक्टूबर को रावण जन्म एवं अत्याचार, 12 अक्टूबर को श्रीराम जन्मोत्सव, 13 अक्टूबर को श्रीराम की लीलाएं, 14 अक्टूबर को धनुष यज्ञ और 15 अक्टूबर को श्री सीताराम विवाह का मंचन होगा। 16 अक्टूबर को श्रीराम वनगमन, 17 अक्टूबर को सीताहरण, 18 अक्टूबर को राम-हनुमान मिलन एवं लंका दहन और 19 अक्टूबर को लक्ष्मण मूर्छा की लीला प्रस्तुत की जाएगी।
20 अक्टूबर को विजयादशमी पर रावण वध और भव्य रावण दहन आकर्षण का केंद्र रहेगा। वहीं, 21 अक्टूबर को श्रीराम राज्याभिषेक की लीला के साथ रामलीला का समापन होगा। 22 अक्टूबर को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचने की अपीलश्री दानेश्वर धाम नव दुर्गा पूजा समिति ने नगर एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों और गणमान्य नागरिकों से सपरिवार पहुंचकर धार्मिक महोत्सव में सहभागिता करने की अपील की है। समिति के अनुसार, यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का माध्यम भी है।
रामलीला के जरिए नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलेगी।
