यही है विधानसभा 272 का विकास सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क नहीं देख रहे जनप्रतिनिधि जाने पूरी खबर

बाराबंकी हैदरगढ़ लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे के बारा मोड़ से रौनी होते हुए अवसानेश्वर महादेव और बाराबंकी मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे आने-जाने में परेशानी हो रही है।करीब दो महीने पहले जिलाधिकारी के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने इस सड़क को ठीक कराया था।

त्रिवेदीगंज ब्लॉक की कई पंचायतों के लोग और लखनऊ से आने वाले श्रद्धालु अवसानेश्वर महादेव जाने के लिए इसी रास्ते का उपयोग करते हैं।

अवसानेश्वर घाट पुल पार कर कोठी होते हुए जिला मुख्यालय जाने वालों के लिए भी यह एक खास रास्ता है। ग्रामीणों ने बताया कि बारा से अवसानेश्वर मोड़ तक करीब दो किलोमीटर के हिस्से में कई जगह गड्ढे हैं।

इससे दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है और रात में हादसे का डर बना रहता है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अजीत सोनकर ने बताया कि सड़क को जल्द ही ठीक कराया जाएगा।

Related posts