जिहवा मोड़ पर चीख-पुकार! अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, दो की हालत गंभीर

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

महराजगंज, रायबरेली। बछरावां रोड स्थित जिहवा मोड़ के पास रविवार दोपहर करीब तीन बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अनियंत्रित होकर एक ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।

हादसे में नकफुलहा निवासी शमी मोहम्मद तथा जिहवा निवासी किस्मत अली और सत्तार अली गंभीर रूप से घायल हुए। अचानक हुए इस हादसे से क्षेत्र में हलचल मच गई।

चिकित्सक डॉ. पीयूष सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा पलटने की घटना में तीन घायलों को अस्पताल लाया गया था। किस्मत अली और सत्तार अली की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर कैसे पलटा, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Related posts