पीड़ित परिवार से मिलकर लौट रहे सपा डेलिगेशन का ग्रामीणों ने किया विरोध।

विधायक इंद्रजीत सरोज की अगुवाई में उड़वा गांव पहुंचा था प्रतिनिधिमंडल, विरोध के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली।जगतपुर थाना क्षेत्र के उड़वा गांव में पीड़ित दलित सीमा के परिवार से मुलाकात करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। सपा विधायक इंद्रजीत सरोज के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पीडीए अभियान के तहत पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा था।परिवार से मुलाकात करने के बाद जब सपा नेता गांव से बाहर निकल रहे थे,

तभी ग्रामीणों ने विरोध जताया। अचानक हुए विरोध के बाद गांव में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। सपा प्रतिनिधिमंडल के दौरे और ग्रामीणों की नाराजगी को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।फिलहाल, ग्रामीणों के विरोध के कारण गांव का माहौल चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related posts