धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
महराजगंज, रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में रविवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास, परीक्षा परिणाम, अनुशासन और सर्वांगीण प्रगति पर शिक्षकों एवं अभिभावकों ने विचार-विमर्श किया। शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की विषयवार उपलब्धियों, उपस्थिति और व्यवहार की जानकारी देते हुए उनकी कमजोरियों को दूर करने के सुझाव दिए।
प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में विद्यालय और अभिभावकों की संयुक्त भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभिभावकों से घर पर बच्चों को नियमित अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की अपील की।
नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। प्राइमरी विंग में आराध्या प्रथम और प्रख्या द्वितीय, जूनियर विंग में नित्या प्रथम और आयुषी द्वितीय, जबकि सीनियर विंग में शिक्षा प्रथम और आराध्या द्वितीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में अभिभावक अंबिका जायसवाल और रवीना सिद्दीकी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन छात्राओं सौम्या व आयरा तथा शिक्षक हरिओम गुप्ता और शिक्षिका प्रियांशी प्रवीण ने किया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव सहित मंजली अवस्थी, दिव्यांशी मिश्रा, एकता श्रीवास्तव, स्वाति सोनकर, स्वप्निल शुक्ला, आलोक पांडेय समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं और अभिभावक मौजूद रहे।
