पति ने पत्नी को प्रेमी संग कार में बैठाकर किया सवार, मामला क्षेत्र में बना चर्चा का माहौल
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
सैय्यद जावेद कासिम सीतापुर
सीतापुर। जनपद की पुलिस कोतवाली मिश्रिख क्षेत्र में शादी के 17 वर्ष बाद पति पत्नी के अलग होने का मामला चर्चा में है। बताया जा रहा है कि पिंकू उर्फ विपिन और रेखा भार्गव की शादी से दो बेटे है। जिनकी उम्र करीब 15 और 13 वर्ष है। इतने लंबे वैवाहिक जीवन के बाद दोनों के रिश्ते में आए इस मोड़ को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, रेखा भार्गव की सोशल मीडिया के माध्यम से अंबेडकर नगर निवासी राहुल उपाध्याय से मित्रता हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने की बात सामने आई। बताया जाता है कि सितंबर में रेखा दिल्ली गई थीं और बाद में मिश्रिख लौट आईं। इस बीच उनकी गुमशुदगी की सूचना दर्ज होने की बात भी कही जा रही है। परिजनों ने उसे बहुत समझाया पर रेखा राहुल के साथ रहने पर अड़ी रही। बताया जा रहा है कि प्रेमी राहुल उपाध्यक्ष भी विवाहित है और उसके भी दो छोटे बच्चे है।
रेखा के अपने फैसले पर डटे रहने के कारण आखिर कार राहुल उपाध्याय अपने भाई के साथ मिश्रिख पहुंचे और रेखा को भी थाने बुलाया गया। दोनों की मर्जी से तहसील में अधिवक्ताओं की मौजूदगी में लिखा पढी कर वैवाहिक संबंध समाप्त करने को लेकर सहमति बनी।जिसके बाद दोनों ने एक दूसरें को मंदिर में जयमाला पहनाई और भविष्य में पति पत्नी के रूप में साथ रहनें का फैसला किया।
इस मामले में सबसे चर्चित पहलू पति विपिन का कथित निर्णय है। बताया जा रहा है कि उन्होंने पत्नी के फैसले का विरोध करने के बजाय उसे अपनी इच्छा के अनुसार जीवन जीने देने पर सहमति जताई। हालांकि, वैवाहिक संबंधों को लेकर किसी आपसी सहमति का कानूनी प्रभाव संबंधित परिस्थितियों और विधिक प्रक्रिया पर निर्भर करेगा।
करीब 17 साल के वैवाहिक जीवन और दो बच्चों की जिम्मेदारी के बीच लिया गया यह फैसला कई पारिवारिक सवाल खड़ें करता है।फिलहाल दोनों किशोर बेटों के भविष्य, उनकी भावनाओं और परिवार पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चर्चा हो रही है। वही इस रिश्ते से कई परिवार भी टूट गये
