रानीखेड़ा गांव में महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, मचा हड़कंप

सास-बहू के बीच अनबन की चर्चा, पूछताछ के लिए बेटे और बहू को थाने लाई पुलिस।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव में सोमवार को करीब 52 वर्षीय महिला रामरानी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए लालगंज के क्षेत्राधिकारी सुजीत कुमार राय ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।

पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को आत्महत्या से जोड़कर जांच कर रही है। वहीं, गांव में महिला और उसकी बहू के बीच पिछले कई दिनों से अनबन होने की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं।इन परिस्थितियों के बीच पुलिस ने संदेह के आधार पर महिला के बेटे और बहू को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।

हालांकि, महिला की मौत के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी है।

Related posts