मंत्री के करीबी डलमऊ के ब्लॉक प्रमुख ने अपने बेटे के साथ भाजपा छोड़ सपा में हुए शामिल सोशल मीडिया पर वीडियो जारी जिला

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

सवाददाता रायबरेली – जनपद के 183 विधानसभा क्षेत्र ऊंचाहार से प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं ऊंचाहार के विधायक मनोज कुमार पांडे के अति करीबी डलमऊ के ब्लॉक प्रमुख शिवराम रावत अपने बेटे एवं डलमऊ के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंकज रावत के साथ समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में पहुंचकर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की गई है।

आपको बताते चले की ऊंचाहार से विधायक एवं प्रदेश सरकार के मंत्री मनोज कुमार पांडे के अति करीबियों माने जाने वाले डलमऊ के ब्लॉक प्रमुख शिवराम रावत विगत एक महीने पहले ऊंचाहार कस्बे के चडराई चौराहे में शिव कथा में मंत्री मनोज पांडे के साथ रहकर फूलों की वर्षा किया था लेकिन एक माह के अंदर रिश्ते उनके बीच इतनी खराब हो गए और सूत्रों द्वारा ज्ञात हुआ कि जगतपुर थाना क्षेत्र के उड़वा गांव की निवासिनी सीमा पासी के साथ हुए ।

कांड को लेकर ब्लॉक प्रमुख शिवराम रावत बहुत ही नाराज होने की चर्चा क्षेत्र के चाय और पान की दुकानों में हो रही है जिसको लेकर भी गत दिनों समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के नेतृत्व में गांव पहुंचकर सीमा पासी पत्नी राजू से मिलकर उनकी व्यथा को सुना था।

तथा डलमऊ के ब्लॉक प्रमुख शिवराम रावत के रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ शामिल होने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसकी पुष्टि साहब मुसाफिर समाचार पत्र नहीं करता है ।

जबकि विधानसभा चुनाव 2027 का चुनाव बहुत ही नजदीक है अब देखना है कि पासी बिरादरी के लोग समाजवादी पार्टी को ब्लॉक प्रमुख के आने से कितना फायदा मिलेगा यह आने वाले समय बतायेगा

Related posts