नवमी पर हवन-पूजन और कन्या भोज, रामलीला में भावविभोर हुए श्रद्धालु।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

महराजगंज/ रायबरेली!श्री दानेश्वर धाम नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से नवमी पर हवन-पूजन और कन्या एवं बाल भोज का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। हवन में आहुतियां देकर क्षेत्र की खुशहाली और शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद समिति के पदाधिकारियों द्वारा कन्याओं और बच्चों को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया तथा उन्हें दक्षिणा और प्रसाद वितरित किया गया।

रामलीला में अयोध्या से आए कलाकारों ने केवट-श्रीराम संवाद, सूर्पनखा नासिका भंग, सीता हरण, जटायु उद्धार और शबरी उद्धार का मंचन किया। सुंदर झांकियों और सजीव अभिनय ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कलाकारों के प्रभावशाली संवाद और मंच सज्जा ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

रामलीला देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मौके पर पूर्व विधायक रामलाल अकेला,कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी, अपना दल (एस) नेता लक्ष्मीकांत रावत,बीजेपी नेता नेहा सिंह आनंद, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष अभिषेक वर्मा, समिति प्रबंधक ज्ञान प्रकाश जायसवाल, सुधा अवस्थी, पिंटू सिंह,संजू वैश्य,सूर्यप्रकाश वर्मा, अमित त्रिपाठी,संदीप वैश्य,मुकेश मोदनवाल, शिवकैलाश सोनी, राजेश सोनी, रवि सक्सेना, सचिन मौर्या,

विमलेश वैश्य,धीरज, मुकेश वैश्य, राम सजीवन पासी, केके जायसवाल, कमलाकर विकरादित्य, अंकुर वैश्य, अंकुर जायसवाल सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Related posts