राजघाट पर विसर्जन की व्यवस्थाओं को लेकर सक्रिय हुए कमल श्रीवास्तव

शिकायत मिलते ही कराई लाइट की व्यवस्था, गोताखोरों को दिए शर्ट और बरमूडा।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली। राजघाट स्थित सई नदी पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर सदर विधायक अदिति सिंह के प्रतिनिधि कमल श्रीवास्तव सक्रिय नजर आए। मौके पर पहुंचे कमल श्रीवास्तव से लोगों ने विसर्जन स्थल की व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याएं बताईं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल लाइट की व्यवस्था कराई, जिससे अंधेरे के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।

इसके साथ ही विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गोताखोरों को शर्ट और बरमूडा भी प्रदान किए गए, ताकि उन्हें आवश्यक सुविधाएं मिल सकें।इस दौरान चौकी इंचार्ज भगत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मौके पर मिली शिकायतों के बाद की गई पहल से श्रद्धालुओं को विसर्जन व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है।

अब लोगों की निगाहें प्रशासन की ओर हैं कि विसर्जन के दौरान सुरक्षा, रोशनी और अन्य आवश्यक सुविधाओं के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।

Related posts