मेले में पार्किंग को लेकर विवाद, दो भाइयों से मारपीट व सार्वजनिक बेइज्जत करने का आरोप।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली। चंदापुर थाना क्षेत्र के कुशमहुरा गांव में मेला देखने गए युवक के साथ पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां रामरती निवासी ग्राम कड़रिया, पोस्ट मुरैनी ने थाना चंदापुर में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना मंगलवार शाम करीब पांच बजे की है। रामरती का पुत्र शिवम कुशमदुरा मेला देखने गया था।

वहां पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पप्पू, महादेव पुत्र रामबहादुर, हिमांशु पुत्र तेजू, समकृपाल मौर्य, राहुल पुत्र रमेश सहित पांच अज्ञात लोगों ने शिवम के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर उसका बड़ा भाई बचाने पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी दी और शिकायत करने पर पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। पीड़िता के मुताबिक, घटना से संबंधित वीडियो भी उसके पास मौजूद हैं।

उसने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Related posts