विधान परिषद चुनाव की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा।

23 अक्टूबर को होगा मतदान, 22 अक्टूबर को राजकीय इंटर कॉलेज से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान की तैयारियों और पोलिंग पार्टियों की रवानगी से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन से जुड़ी सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। मतदान कार्मिकों की रवानगी के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।उल्लेखनीय है कि रायबरेली जनपद में 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा,

जबकि पोलिंग पार्टियां 22 अक्टूबर को राजकीय इंटर कॉलेज से रवाना की जाएंगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts