मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने उमेश द्विवेदी और अवनीश कुमार सिंह के चुनाव को लेकर की चर्चा

शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने पर दिया जोर, चुनावी रणनीति पर हुई विस्तृत बातचीत।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली। प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बैसवारा इंटर कॉलेज, लालगंज के प्रधानाचार्य नरेंद्र बहादुर सिंह के प्रगतिपुरम स्थित निजी आवास पर आयोजित माताजी के भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी उमेश द्विवेदी एवं स्नातक एमएलसी प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह के चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच दोनों प्रत्याशियों के समर्थन और चुनावी तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क बढ़ाने और मतदाताओं तक पहुंच बनाने के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी विद्यालय या मतदाता को उनकी सहायता की आवश्यकता हो तो उन्हें अवगत कराया जाए। जरूरत पड़ने पर वह स्वयं व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश कुमार तिवारी, एमजीआईसी के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार, राजनारायण इंटर कॉलेज सरेनी के प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र सिंह, बाबूगंज एवं शंकरपुर के प्रधानाचार्य, डॉ. कमलाकांत अवस्थी, रामजी लाल श्रीवास्तव, भवानी श्रीवास्तव, जितेंद्र मौर्य, धर्मराज और दीप सोनकर सहित जिले के अनेक गणमान्य लोग एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने माताजी से सभी के कल्याण और मंगलमय भविष्य की प्रार्थना की। वहीं, उपस्थित लोगों ने शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी उमेश द्विवेदी एवं स्नातक एमएलसी प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह के समर्थन में मिलकर प्रयास करने की बात कही। बैठक में चुनाव को लेकर आपसी समन्वय, जनसंपर्क और मतदाताओं से संवाद स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Related posts