घर का दरवाजा तोड़कर घुसे हमलावर, महिला ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप पीड़िता का दावा—धारदार

हथियारों से किया हमला, पति हुआ बेहोश; आरोपियों की गिरफ्तारी और गंभीर धाराएं बढ़ाने की मांग।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

लालगंज, रायबरेली।रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र के गुम्दापुर गांव में मारपीट और जानलेवा हमले के आरोपों से सनसनी फैल गई है। गांव की निवासी फूलमती ने गांव के ही कुछ लोगों समेत छह व्यक्तियों पर घर में घुसकर मारपीट करने, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने कथित तौर पर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान उसके सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उसके पति राममनोहर के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किए जाने के कारण वह बेहोश हो गए। पीड़िता ने घर में तोड़फोड़ किए जाने का आरोप भी लगाया है।

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से मामले में गंभीर धाराएं बढ़ाने और नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उसका कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उसे और उसके परिवार को न्याय मिल सके।

Related posts