भाजपा को हराना है तो आजाद समाज पार्टी के बिना संभव नहीं: चंद्रशेखर आजाद

सारस चौराहे पर झलकारी बाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर विपक्षी दलों पर साधा निशाना।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद सोमवार को रायबरेली पहुंचे। यहां सारस चौराहे पर उन्होंने वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी।चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को हराना है ।

तो आजाद समाज पार्टी की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी के बिना भाजपा को हराना नामुमकिन है। विपक्षी गठबंधन इंडिया पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि यह गठबंधन बार-बार पीठ में छुरा भोंकने का काम करता है।

उनके इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में विपक्षी एकजुटता और आगामी चुनावों को लेकर चर्चाएं तेज होने की संभावना है। रायबरेली में उनके दौरे और बयान को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related posts