दवा न देने और तय रकम से मुकरने का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की जांच पर टिकी निगाहें।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र में राजघाट के समीप स्थित कल्याण नर्सिंग होम में सीजर डिलीवरी के बाद पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद सामने आया है।महराजगंज थाना क्षेत्र के सोथी गांव निवासी रूबी सिंह ने अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों पर अभद्रता करने तथा दवा उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया है।
पीड़िता के मुताबिक, उनकी बहन की डिलीवरी के लिए 38 हजार रुपये में बात तय हुई थी। बाद में आठ हजार रुपये की छूट मांगी गई। आरोप है कि बातचीत के दौरान 33 हजार रुपये में समझौता होने के बावजूद विवाद समाप्त नहीं हुआ। पीड़िता ने शकुंतला नामक स्वास्थ्यकर्मी समेत अन्य कर्मचारियों पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है।
निजी भवन में संचालन पर भी उठे सवाल घटना के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और निजी भवन में उसके संचालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, अस्पताल नियमों के अनुरूप संचालित हो रहा है या नहीं, यह पंजीकरण और निर्धारित मानकों की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
फिलहाल अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है। मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच और दोनों पक्षों का बयान सामने आने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
