धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
महराजगंज, रायबरेली।कोतवाली क्षेत्र के शिवगढ़ मोड़ तिराहे पर सोमवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सब्जी खरीद रहे एक युवक का दायां पैर फ्रैक्चर हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, बावन बुजुर्ग बल्ला गांव निवासी 36 वर्षीय सोनू सोमवार देर शाम शिवगढ़ मोड़ तिराहे पर सब्जी खरीद रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बाइक सवार को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. एसके भारद्वाज ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर फ्रैक्चर के चलते सोनू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर भेजा गया था। तहरीर मिलने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
