हजारों सफाई कर्मचारियों नें ज्वलंत समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

लखनऊ। सफाई कर्मचारी संघर्ष संयुक्त मोर्चा उ०प्र० के तत्वाधान में प्रदेश के हजारों सफाई कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर आज दिनांक 02.11.2026 दिन सोमवार को नगर निगम के सामने लालबाग लखनऊ में संयुक्त मोर्चा के मुख्य संयोजक राम प्रसाद वाल्मीकि की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

मुख्य संयोजक ने बताया कि जब से प्रदेश में भाजपा सरकार आई है तब से प्रदेश के प्रत्येक जिले के निकायों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है तथा योगी आदित्यनाथ जब से मुख्यमंत्री बने हैं तब से आज तक सफाई कर्मचारियों के हित में एक भी ऐसी कोई योजना या शासनादेश जारी नहीं किया है जिससे प्रदेश के गरीब सफाई कर्मचारियों के बच्चों को दो वक्त की भरपेट रोटी तथा तन ढकने को कपड़ा मिल सके।

इसलिए प्रदेश का स्वच्छकार समाज अपने बच्चों के लिए मुख्यमंत्री से रोटी मांगने आया है। योजक मण्डल

महेश काजू बन्द वाल्मीकि अमोहन हेला लू चौहान वाल्मीकि कीम एड० धरने में आये कमलनाथ अग्रवाल प्रान्तीय अध्यक्ष उ०प्र० राज्य कर्मचारी महासंघ ने बताया कि संयुक्त मोर्चा द्वारा प्रदेश के सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का जो 6 सूत्रीय मांग पत्र है वह पूर्णतयः न्यायोचित है। मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं कि माननीय मुख्यमंत्री जी प्रदेश के सभी विभागों के कर्मचारी विरोधी हैं।

पहली बार योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने 6-6 महीने करके दो साल तक कर्मचारी संगठनों पर रोक लगाकर तानासाही का परिचय दिया। यदि इन सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण न हुआ तो हमारा राज्य कर्मचारी महासंघ इनके हर आन्दोलन में साथ देगा।

धरने में सम्मिलित होने आये राजेश कुमार सिद्धार्थ वाल्मीकि राष्ट्रीय अध्यक्ष पोलिटिकल जस्टिस पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा सफाइ के कार्य को आउट ऑफ सोर्सिंग/ ठेकेदारी पर कार्य करवाना संविधान के विरूद्ध है तथा माननीय उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना है जो कार्य निरन्तर किया जाता है उसे ठेके पर नहीं कराया जा सकता। आज प्रदेश में सफाई कर्मचारी की जो दुरदशा हो रही है ऐसी दुरदशा प्रदेश की किसी सरकार में नहीं हुई है।

मोर्चा के संयोजक श्री ओमीलाल वाल्मीकि ने कहा कि आज प्रदेश में ठेके पर लगे

सफाई कर्मचारियों के वेतन से ई०पी०एफ० के नाम से जो पैसा काटा जाता है वो कर्मचारी को न मिलकर सम्बन्धित ठेकेदार व अधिकारियों की जेब में जा रहा है। श्री महेश काजू ने धरने को सम्बोधित करते हुए बताया कि माननीय मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि आपका नारा सबका साथ-सबका विकास पूर्णतयः झूठा है आपकी सरकार में सफाई कर्मचारी का विनाश हो रहा है।

इस धरना व प्रदर्शन में प्रदेश के लगभग 75 जनपदों से हजारों सफाई कर्मचारियों ने भाग लिया और सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। मुख्य संयोजक राम प्रसाद वाल्मीकि ने धरने पर घोषणा की कि यदि सरकार ने प्रदेश के इन गरीब सफाई कर्मचारियों के 6 सूत्रीय मांग पत्र पर संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों को बुलाकर शीघ्र त्रिपक्षीय वार्ता न की तो यह मोर्चा शीघ्र ही प्रदेश व्यापी काम बन्द हड़ताल की भी घोषणा कर सकता है। इस धरने का संचालन बिल्लू चौहान ने किया है।

मुख्य वक्ताओं में अशोक कुमार वाल्मीकि, बृजमोहन हेला, अशोक प्याल, हरिओम वाल्मीकि, मुरारी लाल भासकर एडवोकेट, चेतन चिनयाने, सुभाष चावरिया, बबलू चौधरी, विकास कुमार गोगलिया, सोम चन्द्र, किशोरी लाल पूर्व ई०ओ०, डॉ० एस०पी० सिंह बघेल, अकबर अली, अलताज अली अख्तर अली, संतोष चौधरी सभासद, हीरालाल भारती, रामकुमार वाल्मीकि, वीरू वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि, संतोष वाल्मीकि, बबलू, माया वाल्मीकि पत्नी घनश्याम, जसवीर सिंह वाल्मीकि पूर्व लोकसभा प्रत्याशी,

प्रभुदयाल वाल्मीकि पूर्व मंत्री, सुभाष चन्द्र वाल्मीकि, सोभराज वाल्मीकि, डालचन्द्र वाल्मीकि, नन्द किशोर वाल्मीकि, मंजीत करौसिया, रामू आनन्द, दीपक घावरी, दीवक गम्भीर, विनय बाघमार, हृदेश वाल्मीकि सभासद, विनय सुदर्शन, विजय उर्फ मन्नू, राजकुमार समदर्शी, राजेश वाल्मीकि, रमेश डी० लाल, जयगोपाल, धीरज चण्डारिया, दीपक हेला, सोनपाल उर्फ सोनू, सोनू भण्डारी, ऋषि वाल्मीकि, भीम अनारिया आदि लोग उपस्थित रहे।

Related posts