ये चोरी की सरकार है, इसे हटना होगा…’ रामलीला मैदान में केंद्र पर बरसे मल्लिकार्जुन खड़गे

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

INDIA ब्लॉक के नेताओं ने रामलीला मैदान में रविवार को SIR में हुई गड़बड़ियों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महारैली की. राहुल गांधी, ममता बनर्जी, फारूक अब्दुल्ला, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव समेत INDIA ब्लॉक के कई नेताओं ने इस दौरान केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला.

रामलीला मैदान में विपक्ष की महारैली.

दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘INDIA’ ब्लॉक की महारैली हुई. इस रैली में विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ता, छात्र संगठन और नागरिक समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए. INDIA ब्लॉक के नेता रामलीला मैदान पहुंचे. रैली में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए.

इस दौरान दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए. मार्च के रास्ते और कार्यक्रम स्थल पर 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की टुकड़ियां तैनात रहीं. वहीं, रामलीला मैदान को 14 सुरक्षा जोन में बांटा गया है, जिनमें से हर एक जोन की निगरानी असिस्टेंट कमिश्नर रैंक के अधिकारियों ने की.

राहुल गांधी ने महारैली में कहा, ‘ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के पद से हटेंगे और उन्हें जेल जाना पड़ेगा. ये कोई आम चोरी नहीं है, जैसी कोई दुकान से चोरी करता है. ये हिंदुस्तान के हर नागरिक के वोट और उसकी आवाज की चोरी है.’ राहुल गांधी ने इसे देशद्रोह करार दिया.

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सभी संवैधानिक संस्थाओं पर इन लोगों ने कब्जा कर रखा है. उन्होंने कहा कि इसका नतीजा है कि किसानों को उनका हक नहीं मिल रहा, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और देश का पूरा धन अंबानी-अडानी के पास जा रहा है. राहुल ने आरोप लगाया कि हजारों करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिए जाते हैं,

जबकि कोई आम आदमी ऐसा करे तो उसे जूते मारकर जेल में डाल दिया जाता है. उन्होंने कहा, ‘ऐसा ही हिंदुस्तान चाहिए, जहां हर किसी को बराबरी का अधिकार मिले.’

‘सत्ता में बने रहने का उनका समय खत्म हो गया’

AICC के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘आज भारत के लोगों ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह को साफ मैसेज दे दिया है कि उनका समय खत्म हो गया है. किसी भी तरह से सत्ता में बने रहने का उनका समय खत्म हो गया है. अब, भारत के लोगों ने पहचान लिया है कि गुनहगार कौन हैं. वो चीफ इलेक्शन कमिश्नर का गलत इस्तेमाल करके भारत की डेमोक्रेसी को खत्म कर रहे हैं.

राहुल ने आज की मीटिंग में बहुत साफ कहा कि भारत के लोग इस बड़ी रैली के जरिए मोदी और शाह को मैसेज देना चाहते थे…आप लोगों का समंदर देख सकते हैं. ये देश की तरफ से एक साफ रिएक्शन है. ये प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी और इस देश की डेमोक्रेसी को खत्म करने वालों को एक साफ जवाब है. लोग उन्हें दोबारा ऐसा नहीं करने देंगे.’

ज्ञानेश-ज्ञानेश येस पापा. वोट चोरी किया? येस पापा- ममता बनर्जी का तंज

मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, ‘ज्ञानेश ज्ञानेश येस पापा. वोट चोरी किया? येस पापा. लूट किया, बीजेपी पापा. डाके के पीछे कौन है? बीजेपी पापा. इज्जत लूटी? बीजेपी पापा. किसान की इज्जत चोरी की? बीजेपी पापा. मजदूर का घर तोड़ा? बीजेपी पापा.’

ममता ने इस दौरान चुनाव आयोग पर केंद्रीय एजेंसियों के जरिए बंगाल में चुनावी नतीजों को प्रभावित करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘बंगाल SIR का शिकार बना है. हम इसे छोड़ेंगे नहीं, हम अपनी जिंदगी देंगे, हम लड़ेंगे. उन्होंने हमारा बंगाल लूटा, लेकिन हम लोकतंत्र को बचाएंगे और वापस लाएंगे.

युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने महारैली में कहा, ‘ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के पद से हटेंगे और उन्हें जेल जाना पड़ेगा. ये कोई आम चोरी नहीं है, जैसी कोई दुकान से चोरी करता है. ये हिंदुस्तान के हर नागरिक के वोट और उसकी आवाज की चोरी है.’

राहुल गांधी ने इसे देशद्रोह करार दिया. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सभी संवैधानिक संस्थाओं पर इन लोगों ने कब्जा कर रखा है. उन्होंने कहा कि इसका नतीजा है कि किसानों को उनका हक नहीं मिल रहा, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और देश का पूरा धन अंबानी-अडानी के पास जा रहा है.

राहुल ने आरोप लगाया कि हजारों करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिए जाते हैं, जबकि कोई आम आदमी ऐसा करे तो उसे जूते मारकर जेल में डाल दिया जाता है. उन्होंने कहा, ‘ऐसा ही हिंदुस्तान चाहिए, जहां हर किसी को बराबरी का अधिकार मिले.’ राहुल गांधी ने कहा कि ऐसा हिंदुस्तान होना चाहिए।

जहां किसान अपने सपने पूरे कर सके. उन्होंने कहा कि कोई छात्र 18 घंटे पढ़ाई करे तो उसे शिक्षा और रोजगार के रूप में उसकी मेहनत का फल मिलना चाहिए. अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी नहीं जा रहे हैं. मैं कहता हूं कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा सकते. ज्ञानेश कुमार के बाद अब हम आपके खिलाफ खड़े होंगे. अमित शाह और आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी.

आप भाग नहीं सकते, आपको यहीं रहना होगा और आपके खिलाफ कार्रवाई होगी. हम मोदी, शाह या ज्ञानेश कुमार, किसी से भी नफरत नहीं करते. हम मोहब्बत की दुकान चलाने वाले लोग हैं.

सादर साभार आज तक

Related posts