जंगल में फंदे के सहारे लटकता मिला शव, सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर जंगल में आम के पेड़ से एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव फंदे के सहारे लटकता मिला। शव देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए।
जानकारी के मुताबिक, चकरार गांव निवासी देशराज यादव (45) का शव गुरुवार को गांव के बाहर जंगल में एक आम के पेड़ से लटका मिला। शव मिलने की सूचना मृतक के सगे भाई राजकुमार यादव पुत्र छानगालाल यादव ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भदोखर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
इसके बाद शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया।
टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए, ताकि मौत से जुड़े पहलुओं की जांच की जा सके। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
