20 नवंबर को लखनऊ में होगा प्रदेशव्यापी प्रदर्शन।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। फार्मासिस्ट संवर्ग की 18 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले जिलेभर के फार्मासिस्टों ने सीएमओ कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने शासन की उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए जल्द मांगें पूरी करने की आवाज उठाई।
धरने का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष सुरेश चौधरी ने कहा कि शासन और प्रशासन के साथ कई दौर की वार्ता में मांगों पर सहमति बनने के बावजूद शासनादेश जारी नहीं किए गए हैं। प्रमुख मांगों में पदनाम परिवर्तन, कैडर पुनर्गठन, वरिष्ठता सूची जारी करने, पदोन्नति तथा वित्तीय एवं गैर वित्तीय समस्याओं का समाधान शामिल है।
सुरेश चौधरी ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। आगामी 20 नवंबर 2026 को लखनऊ स्थित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशालय कार्यालय पर प्रदेशभर के फार्मासिस्ट विशाल धरना-प्रदर्शन करेंगे।
धरने में उदय चौधरी, शिवाकांत सिंह, अतुल यादव, प्रमोद पांडेय, आनंद देव सिंह, नरेंद्र, महेंद्र गुप्ता, अमित सिंह, रामानंद चौधरी, अजय गुप्ता और धनंजय यादव सहित बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
