धारा लक्ष्य समाचार बरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
पीलीभीत। विधानसभा फरीदपुर 122 से संभावित प्रत्याशी छत्रपाल सिंह दिवाकर के सौजन्य से आयोजित फरीदपुर क्रिकेट लीग के तीसरे दिन दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे छत्रपाल सिंह दिवाकर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और टॉस उछालकर दोनों मैचों का शुभारंभ किया। मैदान पर दर्शकों की भारी भीड़ ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
माही स्पोर्ट्स ने 63 रन से दर्ज की बड़ी जीत
पहला मुकाबला माही स्पोर्ट्स और अली डेयरी के बीच खेला गया। माही स्पोर्ट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 212 रनों का विशाल स्कोर बनाया। शिव शुक्ला ने 84 और टेनी ने 54 रनों की शानदार पारी खेली। 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अली डेयरी की टीम 149 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। जैनुल अंसारी ने 70 रनों की जुझारू पारी खेली। माही स्पोर्ट्स की ओर से मुखलेश ठाकुर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके।
परिणाम : माही स्पोर्ट्स 63 रन से विजयी
मैन ऑफ द मैच : शिव शुक्ला (84 रन)
नूरानी ब्रिक्सफील्ड ने 4 विकेट से मारी बाजी
दूसरा मुकाबला नूरानी ब्रिक्सफील्ड और टॉपर्स एकेडमी के बीच हुआ। टॉपर्स एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 105 रनों पर सिमट गई। अंश सिंह ने 36 और पावस सक्सेना ने 23 रन बनाए। नूरानी ब्रिक्सफील्ड की ओर से हरसेंद्र राणा ने 4 विकेट हासिल किए।
106 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नूरानी ब्रिक्सफील्ड ने 15.1 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। रंजीत ने 44 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
परिणाम : नूरानी ब्रिक्सफील्ड 4 विकेट से विजयी
मैन ऑफ द मैच : रंजीत (44 रन)
बोले छत्रपाल दिवाकर : युवाओं को मंच देना ही लक्ष्य
इस अवसर पर फरीदपुर 122 से संभावित प्रत्याशी छत्रपाल सिंह दिवाकर ने कहा कि फरीदपुर क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच देना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना ही उनका निरंतर प्रयास है। उन्होंने दोनों विजेता टीमों को बधाई दी और सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
