वर्दी की शान ही नहीं, इंसानियत की पहचान बने SHO प्रवीण कुमार सिंह, अनाथ अमन के लिए बने मसीहा

माता-पिता का साया खो चुके अमन जायसवाल के एक्सीडेंट के बाद जान बचाने के लिए अभिभावक बनकर आगे आए SHO, पुलिस की संवेदनशीलता और मानवता की हर तरफ हो रही सराहना।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

हरचंदपुर/रायबरेली। खाकी वर्दी का नाम सुनते ही आमतौर पर लोगों के मन में कानून, अनुशासन और सख्ती की तस्वीर उभरती है, लेकिन इसी वर्दी के भीतर जब इंसानियत का जज्बा दिखाई देता है तो समाज का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है। कुछ ऐसा ही मानवीय चेहरा हरचंदपुर थाना प्रभारी (SHO) प्रवीण कुमार सिंह का देखने को मिला, जिन्होंने एक अनाथ बच्चे के लिए पुलिस अधिकारी से बढ़कर अभिभावक की भूमिका निभाई।

हरचंदपुर निवासी अमन जायसवाल, जिसके सिर से पहले ही माता-पिता का साया उठ चुका है, दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे के बाद उसकी जिंदगी पर संकट मंडराने लगा। ऐसे मुश्किल वक्त में जब एक बेसहारा बच्चे को सहारे और मदद की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब SHO प्रवीण कुमार सिंह उसके लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आए।

उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए अमन की मदद और उसकी जान बचाने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ पहल की। उनका यह मानवीय प्रयास बताता है कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल अपराधियों पर कार्रवाई करने और कानून व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों के दुख-दर्द में साथ खड़ा होना भी खाकी का महत्वपूर्ण धर्म है।

SHO प्रवीण कुमार सिंह के इस सराहनीय मानवीय व्यवहार की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। निश्चित रूप से ऐसे पुलिस अधिकारी समाज में पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करते हैं। एक अनाथ बच्चे के सिर पर मदद का हाथ रखकर उन्होंने यह संदेश दिया कि इंसानियत किसी पद या ओहदे की मोहताज नहीं होती।सलाम है ऐसी खाकी को, जो वर्दी का फर्ज निभाने के साथ इंसानियत का धर्म भी निभाती है।

SHO प्रवीण कुमार सिंह ने साबित कर दिया कि वर्दी की असली पहचान रौब से नहीं, बल्कि जरूरतमंद के आंसू पोंछने और मुश्किल वक्त में उसके साथ खड़े होने से होती है।

Related posts