भूसा भरते समय कुएं में गिरा युवक, दो घंटे बाद निकला शव; परिवार में मचा कोहराम।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

डीह/रायबरेली। थाना क्षेत्र के पूरे जीत का पुरवा मजरे लोधवारी में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। भूसा भरते समय पैर फिसलने से 42 वर्षीय युवक गहरे कुएं में जा गिरा। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी वितेंद्र कुमार (42) पुत्र ललऊ प्रसाद भूसा भर रहे थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर मदद मांगी। परिजनों का आरोप है कि सूचना के करीब दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

इसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को बाहर निकाला गया।युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Related posts