दरोगा रजत वर्मा की अगुवाई में पुलिस का शिकंजा, जानलेवा हमले के आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार।

धान की तौल के विवाद में कुल्हाड़ी और बेलचे से किया था जानलेवा हमला, दो आरोपियों को दबोचकर भेजा जेल।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

महराजगंज/रायबरेली। अपराधियों के खिलाफ महराजगंज पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना महराजगंज पुलिस ने धान की तौल को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 23 नवंबर को थाना क्षेत्र के थरी मजरे मांझगांव में धान की तौल कराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान अंकुल पुत्र दशरथ, अंकुश पुत्र दशरथ और शिवांशी पत्नी अंकुल ने एकराय होकर पुष्पेंद्र कुमार उर्फ देवनाथ पर कुल्हाड़ी और बेलचे से हमला कर दिया। हमले में पुष्पेंद्र के सिर, माथे और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं। मामले में पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 150/2026 धारा 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 25 नवंबर को महराजगंज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकुल पुत्र दशरथ और शिवांशी पत्नी अंकुल को गिरफ्तार कर लिया।इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक रजत वर्मा की अगुवाई वाली पुलिस टीम की सक्रियता और तत्परता सराहनीय रही।

टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की। उपनिरीक्षक रजत वर्मा की कार्यशैली और अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई ने पुलिस की सक्रियता को एक बार फिर उजागर किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

Related posts