वात्सल्य संस्था के तत्वाधान मे किशोर सम्मेलन का आयोजन 

  1. धारा लक्ष्य समाचार

मसौली बाराबंकी। वात्सल्य संस्था के तत्वाधान मे शनिवार को ग्राम पंचायत जकरिया के प्राथमिक विद्यालय प्रागण में किशोर सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कुल 165 किशोरो ने प्रतिभा किया किशोर सम्मेलन का शुभारंभ ग्राम प्रधान अनिल वर्मा ने दीप प्रजवल्लित कर किया।

कार्यक्रम मे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शशि वर्मा रेखा वर्मा माया ग्राम आशा अनीता वर्मा के माध्यम से किशोरो में मिस्टर स्मार्ट प्रतियोगिता की गई जिसमें कुल 10 किशोरो को शिवा, अनिकेत, हिमांशु राज ,अंकुश, सौरभ ,आदित्य,शिवम ,गौरव, हिमांशु वर्मा, हिमांशु रावत ,अथर्व ,शुभम को प्रतियोगिता में सफल होने पर पुरस्कृत किया गया वात्सल्य संस्था मसौली ब्लाक के ब्लॉक समन्वयक महेंद्र कश्यप के द्वारा किशोर को बाल विवाह,

शिक्षा ,स्वास्थ्य एवं रोजगार के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों को उनके जीवन के प्रति संवेदित किया गया।इसी क्रम में वात्सल्य संस्था के सामुदायिक कार्यकर्ता शोभिका मिश्रा, सीमा वर्मा, कमलेश कुमार, अनूप मौर्य की उपस्थिति में किशोरो को जीवन कौशल से संबंधित मुद्दों पर संवेदित किया गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Dhara Lakshya samachar के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts