बड़ा फेरबदल, राज्य में कई आईएएस अफसरों के तबादले, 4 जिलों के कलेक्टर बदले, यहां देखें लिस्ट

धारा लक्ष्य समाचार

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ सिंहस्थ मेला उज्जैन के मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

IAS Transfer : मध्य प्रदेश ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य की मोहन सरकार ने रविवार देर शाम भारतीय प्रशासनिक सेवा के 9 अफसरों के तबादले किए है। इसमें 4 जिलों अशोकनगर , हरदा , उज्जैन , विदिशा के कलेक्टर भी बदले गए हैं।इसके अलावा कलेक्टर इंदौर को सिंहस्थ मेला उज्जैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।इसके अलावा बिहार की नीतीश सरकार ने भी रविवार को 6 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें से कुछ अधिकारियों को प्रभार भी दिया गया है तो कुछ को प्रभार से मुक्त किया गया है। ट्रांसफर किये गए अधिकारियों की सूची में हरजोत कौर बम्हरा और मिहिर कुमार सिंह भी शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

मध्य प्रदेश आईएएस तबादले

बसंत कुर्रे – जॉइंट CEO, राज्य निर्वाचन से अपर सचिव, श्रम विभाग।

नीरज कुमार सिंह – कलेक्टर, उज्जैन से संचालक, लोक स्वास्थ्य-परिवार कल्याण।

सुभाष कुमार द्विवेदी – कलेक्टर, अशोकनगर से अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग।

आदित्य सिंह – कलेक्टर, हरदा से कलेक्टर, अशोकनगर।

रोशन कुमार सिंह – कलेक्टर, विदिशा से कलेक्टर, उज्जैन।

सिद्धार्थ जैन – अपर कलेक्टर, भोपाल से कलेक्टर, हरदा।

अंशुल गुप्ता – संचालक, जनसंपर्क से कलेक्टर, विदिशा।

ज्योति शर्मा – अपर कलेक्टर, इंदौर से सीईओ, जिला पंचायत देवास।

हिमांशु प्रजापति – सीईओ, जिला पंचायत देवास से कार्यकारी संचालक, मप्र औद्योगिक विकास निगम इंदौर।

Related posts