सिरौली गौसपुर बाराबंकीसीएचसी सिरौली गौसपुर इलाके के डूडी गांव करीब 20 लोग चिकन पॉक्स संक्रमण से ग्रसित हैं। गांव मे यह संक्रमण करीब एक माह से चल रहा है। विभाग जानकर भी अनजान बना हुआ है।
तहसील क्षेत्र के डूडी गांव में संक्रमण को करीब एक माह पूरे हो रहे हैं। बच्चों के शरीर से लेकर चेहरे तक बड़े-बड़े फफोले पड़े हैं। शुरुआती दौर में तेज बुखार के साथ आंखें लाल हो रही हैं। बाद में पानी भरे फफोले पड़ जाते हैं। इस संक्रमण से ग्रसित अधिकांश छोटी उम्र के बच्चे हैं।
जिसमें से गौरी 7 वर्ष काजल 6 वर्ष सलोनी 5 वर्ष अमिता 13 वर्ष शिवानी 4 वर्ष के अतिरिक्त रमन, सोनी, लकी, अंजलि, ललित, अनिल तथा दिव्यांश सहित करीब 20 बच्चे संक्रमण से ग्रसित हैं। शिवानी की मां ने बताया कि घर के पड़ोस में आशा बहू का घर है। कई बार बताया गया । परंतु आज तक कोई गांव तक देखने नहीं आया है। गांव में दो आशा के अतिरिक्त एक आशा संगिनी भी रह रही हैं। परंतु इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।इस संबंध में सीएमओ डॉक्टर अवधेश यादव ने बताया कि टीम भेजी जाएगी

