Pulwama Terror Attack Anniversary 2023: 14 फरवरी, 2019 को विस्फोटकों से लदे एक वाहन की बस से टक्कर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए

Pulwama Terror Attack Anniversary 2023: 14 फरवरी, 2019 को विस्फोटकों से लदे एक वाहन की बस से टक्कर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए और कई अन्य घायल हो गए. बस सुरक्षा बलों के काफिले में शामिल थी. यह घटना जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में हुई. खबरों के मुताबिक, सुरक्षाबलों के काफिले में 70 से ज्यादा वाहन थे, जिन्हें वाहन ने निशाना बनाया था. वाहन को

 

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में धर्म पूछ कर मारी गोली, क्या ये कश्मीर से हिंदुओं का पलायन पार्ट-2 होगा साबित

26 पर्यटकों का खून माफ नहीं करेगा हिंदुस्तान, आतंकियों और उसके आका पाकिस्तान को सबक सिखाने की तैयारी

2,500 से अधिक जवान काफिले में यात्रा कर रहे थे

 

रिपोर्टों में कहा गया है, जब श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर यह घटना हुई थी, उस समय सीआरपीएफ के 2,500 से अधिक जवान काफिले में यात्रा कर रहे थे. शहीद सीआरपीएफ जवानों की आधिकारिक सूची के अनुसार, सबसे अधिक हताहतों की संख्या उत्तर प्रदेश से 12 बताई गई है. शहीद सीआरपीएफ जवानों में से चार पंजाब के थे और पांच राजस्थान के थे. शहीद होने वालों में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल तथा जम्मू-कश्मीर के जवान शामिल थे.

 

पुलवामा टेरर अटैक में 14 फरवरी, 2019 को शहीद हुए जवानों की पूरी लिस्ट देखें

पुलवामा हमले की बरसी पर जांबाजों को याद करते हुए, यहां 14 फरवरी, 2019 को शहीद हुए जवानों की पूरी लिस्ट देखें

शहीद सीआरपीएफ जवानों के नाम: यह भी पढ़ें 

 

1. नसीर अहमद (जम्मू-कश्मीर)

 

2. जयमल सिंह (पंजाब)

 

3. तिलक राज (हिमाचल प्रदेश)

 

4. रोहिताश लांबा (राजस्थान)

 

5. विजय सोरेंग (झारखंड)

 

6. वसंत कुमार वीवी (केरल)

 

7. सुब्रमण्यम जी (तमिलनाडु)

 

8. मनोज कुमार बेहरा (ओडिशा)

 

9. जीडी गुरु एच (कर्नाटक)

 

10. नारायण लाल गुर्जर (राजस्थान)

 

11. महेश कुमार (उत्तर प्रदेश)

 

12. हेमराज मीणा (राजस्थान)

 

13. पीके साहू (ओडिशा)

 

14. संजय राजपूत (महाराष्ट्र)

 

15. कौशल कुमार रावत (उत्तर प्रदेश)

 

16. प्रदीप सिंह (उत्तर प्रदेश)

 

17. श्याम बाबू (उत्तर प्रदेश)

 

18. अजीत कुमार आजाद (उत्तर प्रदेश)

 

18. मनिंदर सिंह अत्री (पंजाब)

 

19. बबलू संतरा (पश्चिम बंगाल)

 

20. अश्विनी कुमार काओची (मध्य प्रदेश)

 

21. नितिन शिवाजी राठौड़ (महाराष्ट्र)

 

22. भागीरथ सिंह (राजस्थान)

 

23. वीरेंद्र सिंह (उत्तराखंड)

 

24. अवधेश कुमार यादव (उत्तर प्रदेश)

 

25. रतन कुमार ठाकुर (बिहार)

 

26. संजय कुमार सिन्हा (बिहार)

 

27. जीत राम (राजस्थान)

 

28. मोहन लाल (उत्तराखंड)

 

29. प्रदीप कुमार (उत्तर प्रदेश)

 

30.. राम वकील (उत्तर प्रदेश)

 

31.. पंकज कुमार त्रिपाठी (उत्तर प्रदेश)

 

32. रमेश यादव (उत्तर प्रदेश)

 

33. सुखजिंदर सिंह (पंजाब)

 

34. कुलविंदर सिंह (पंजाब)

 

35.अमित कुमार (उत्तर प्रदेश)

 

36.विजय कु. मौर्य (उत्तर प्रदेश)

 

37.सी. शिवचंद्रन (तमिलनाडु)

 

38. सुदीप विश्वास (पश्चिम बंगाल)

 

39.मनिंदर सिंह अत्री (पंजाब)

 

40. मानेश्वर बसुमतारी (असम)

Related posts