Lakhimpur Kheri:आग लगने से फटा सिलेंडर, नगदी सहित ग्रहस्ती का सामान जला 

धारा लक्ष्य समाचार श्रवण कुमार सिंह

लखीमपुर (खीरी)। थाना क्षेत्र के कस्ता कालोनी के एक घर में अचानक आग लग गई।आग लगने से घर में रखे गैस सिलेंडर में धमाका हो गया। धमाके की आवाज से पास पड़ोस के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। फटने से सिलेंडर के टुकड़े व घर में पड़ी टीन उड़ कर दूर जा गिरी। सूचना पर दमकल कर्मी व डायल 112 के जवानों सहित थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे,एसआई प्रशान्त श्रीवास्तव व पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

ग्रामीणों ने काफी मेहनत कर आग पर काबू पाया।आग लगने के समय ग्रह स्वामिनी अनीता देवी बच्चों के साथ गांव में ही अपनी बहन के घर गई थी। अनीता के पति रामनिवास काफी समय से बंगलौर में काम में काम करते हैं।घास फूस व टीन से बने घर में रखा ग्रहस्ती का सारा सामान व किस्त जमा करने के लिए रखे 20 हजार रुपए जल गए। अनीता रो-रो कर बूरा हाल।

पास-पड़ोस की महिलाएं अनीता को ढांढस बंधा रही थी। बताते हैं कि एक सप्ताह पूर्व भी इसी घर की टटिया में आग लगी थी।

Related posts