धारा लक्ष्य समाचार विनय कुमार बलरामपुर ब्यूरो चीफ शुक्रवार को श्री रामतीर्थ चौधरी कन्या इंटर कॉलेज गौर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण और मेधावी सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसके अंतर्गत इंस्पायर अवार्ड विजेता एवं नवोदय प्रवेश परीक्षा में चयनित छात्र-छात्राओं सहित स्कूल की वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर RTE एक्ट से अच्छादित बच्चों को प्रवेश प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ राम तीर्थ चौधरी ग्रुप ऑफ़ कॉलेज के प्रबंधन सलाहकार डॉ रमाकांत वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
समारोह में गणमान्य अतिथियों एवं अभिभावकों के रूप में डॉ एच डी वर्मा, रवि वर्मा, राम निवास वर्मा, कु. अंशु वर्मा, दिनेश वर्मा, मो. मतलूम खान, मो. रमजान नन्द किशोर,राम विलास वर्मा, गोपाल पाण्डेय, मो.मोईन खान,, राजकुमार वर्मा, डॉ द्वारका प्रसाद, नागेंद्र वर्मा, डॉ माता प्रसाद वर्मा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर स्कूल के बच्चों एवं अध्यापक बन्धुओं ने अभिभावकों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
स्कूल के प्रबंध निदेशक इंजी. शुभम वर्मा ने बच्चों को तकनीकी रूप से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य सुशील श्रीवास्तव ने बच्चों को अंक पत्र प्रदान किया।
निदेशक डॉ पवन कुमार नंदा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
प्रबंधक रामप्रताप वर्मा द्वारा बच्चों को शुभकामनायें प्रेषित की गईं एवं अभिभावकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

