Balrampur: एसपी आफिस मेंसुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत व्यापारी बंधुओं के साथ की गई गोष्ठी

धारा लक्ष्य समाचार विनय कुमार बलरामपुर ब्यूरो चीफ

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद बलरामपुर के व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई, बैठक में उपस्थित सभी व्यापारी बंधुओं से वार्ता की गई तथा उनके द्वारा बताई गई समस्याओं को सुना गया और उनके निस्तारण पर चर्चा की गई। इस दौरान सभी व्यापारी बन्धुओं से अपील की गई कि वे अपने -अपने दुकानों/व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे जरुर लगवाएं और कम से कम दो कैमरे आम रास्ते/सड़क पर भी निगरानी हेतु अवश्य लगवाए जांए।

इस दौरान मीटिंग में उपस्थित सभी व्यापारी बंधुओं/ उद्यमियों से सुरक्षा व्यवस्था सम्बन्धी वार्ता की गई तथा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देनें हेतु अपील की गई, जिससे पुलिस द्वारा तत्काल इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अकुंश लगा सके ।

गोष्ठी के समापन पर अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मीटिंग में प्रतिभाग करने वाले सभी उद्यमियों का धन्यवाद किया गया।

इस अवसर पर थानों से आये हुए अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहें।

Related posts