Baranamki: कश्मीर में हुये आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शान्ती के लिए सीतादेवी कॉलेज मे 2 मिनट का मौन रखा गया

बाराबंकी तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के ग्राम बरोलिया स्थित सीतादेवी ग्रुप आफॅ काॅलेज के सभा कक्ष में एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर प्रबुद्ध समागम कालेज के प्रबन्धक अवधेश शुक्ला की अध्यक्षता में हुआ।।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामनगर शरद अवस्थी ने एक राष्ट्र एक चुनाव की अवधारणा को समझाया। उन्होंने कहा कि बार बार चुनाव होने से देश की प्रगति प्रभावित होती है।

शरद अवस्थी ने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी। उन्होंने बताया कि सरकार छात्र, छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा ड्रेस, जूते मोजा किताबें प्रदान कर रही है।ये सुविधाएं सीधे अभिभावकों के खाते में भेजी जा रही है। उन्होंने छात्र छात्राओं से मेहनत कर पढाई करने का आग्रह किया।

तत्पश्चात पहलगाम कश्मीर में हुये आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शान्ती के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। भाजपा नेताओं ने इस हमले की निंदा किया। कार्यक्रम में सीतादेवी महाविद्यालय पारिजात धाम बरोलिया के निदेशक अभिषेक शुक्ला,सदस्य जिला पंचायत नेहा सिंह आनन्द, कमलेश कुमार शुक्ला,नीरज वर्मा रामपाल वर्मा, बलवंत प्रजापति आशीष सिंह, ललित वर्मा सन्तोष पाण्डेय, अमित पांडेय बचोले अवस्थी, सुरेश तिवारी आदि ने विचार व्यक्त किए।इस मौके पर डॉ ओ पी राव,गोकरन नाथ पाण्डेय, पंकज शुक्ला, पंकज तिवारी, राम-लखन अवस्थी, अनिरुद्ध अवस्थी आदि मौजूद रहे।

Related posts