हैदरगढ़ (बाराबंकी)। तहसील बार एसोसिएशन हैदरगढ़ के विभिन्न पदों का चुनाव सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर अचल कुमार मिश्र ने शानदार जीत करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय कुमार सिंह को करारी शिकस्त देते हुए 42 मतों से हरा दिया। महामंत्री पद के कांटे भरे व रोमांचक मुकाबले में सुनील कुमार त्रिवेदी ने संतोष कुमार शुक्ल को 8 मतों से हराकर जीत हासिल की।
आज सोमवार को सुबह 10 बजे से भारी पुलिस कड़ी व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ जो 2 बजे तक चला, तत्पश्चात ढाई बजे से मतदान शुरू हुआ। तहसील बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के चुनाव में परिणाम आने के बाद कहीं पर खुशी तो कहीं पर निराशा देखी गई।
अध्यक्ष पद पर एक बार फिर अचल कुमार मिश्रा ने अपने दबदबे को कायम रखते अपने प्रतिद्वंदी संजय कुमार सिंह को 42 मतों से शिकस्त देते हुए अपना लोहा एक बार फिर मनवाया। अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। विजय घोषित हुए राम अचल मिश्र को जहां 129 मत मिले तो वहीं संजय कुमार सिंह को कल 86 मत हासिल हुए। सुरेश कुमार मिश्रा को महज दो मतों से चुनाव में संतोष करना पड़ा।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के चुनाव में उषा सिंह ने 104 मत हासिल करते हुए 54 मतों से जीत हासिल की तो वहीं प्रतिद्वंदी दिनेश कुमार श्रीवास्तव व सुभाष चंद्र दीक्षित को क्रमशः 54-54 प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष प्रथम पद के आमने-सामने के रोमांचक मुकाबले में कमल कुमार पांडेय ने 108 मत हासिल कर प्रतिद्वंदी देशराज वर्मा को 6 मतों से हरा दिया। देशराज वर्मा को कुल 102 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष द्वितीय पद के चुनाव में रूपनारायण शर्मा ने 108 मतपाकर 6 मतों से जीत हासिल की।
वहीं विकास चंद्र ओझा को कल 102 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद सभी की निगाहें महामंत्री पद पर थी, क्योंकि महामंत्री पद का मुकाबला पहले से ही रोमांचक व कांटे भरा माना जा रहा था। महामंत्री पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनावी समर में थे। महामंत्री पद पर सुनील कुमार त्रिवेदी ने 82 मत प्राप्त करते हुए निकटतम प्रतिद्वंदी संतोष कुमार शुक्ला को 8 मतों हराकर जीत हासिल की।
संतोष कुमार शुक्ला को कुल 74 मत हासिल हुए तो वहीं हरिश्चंद्र सिंह को 59 मत प्राप्त हुए। संयुक्त मंत्री प्रशासन पद के चुनाव में आशीष कुमार मिश्रा ने 128 मत हासिल करते हुए आमने-सामने के चुनाव में अजय कुमार यादव को 46 मतों से हरा दिया। संयुक्त मंत्री प्रशासन पद के चुनाव में महावीर सिंह ने 144 मत हासिल करते हुए 65 मतों से हरा दिया।
चुनाव परिणाम आने के बाद अध्यक्ष पद के चुनाव में जीत हासिल करने वाले अंचल कुमार मिश्रा का स्वागत चेयरमैन व एडवोकेट आलोक तिवारी, वरिष्ठ व्यापारी नेता जनार्दन शुक्ला, अजय मिश्रा, पुनीत कुमार शुक्ला, विभोर गुप्ता, प्रभात बख्श यादव, रामविलास यादव, देवेंद्र मिश्रा, अतुल शुक्ला सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं व उनके समर्थकों द्वारा पहुंचकर जीत की बधाई दी गई। वही बड़ी संख्या में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

