देश मे इन दिनों इंस्टाग्राम यूट्यूब पर लड़कियां वीडियो अपलोड कर पॉपुलर हो रही है। ज्यादा वायरल होने से उनकी पापुलैरिटी को देखते हुए लोग इसे अपना ऐड भी करवा रहे हैं, जिससे उनकी कमाई हो रही है। इन दोनों इंस्टाग्राम का क्रेज लड़कियों पर सर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे ही एक लड़की उन्नाव के छोटे से गांव हसनगंज से आती है। यह लड़की इन दोनों इंस्टाग्राम पर खूब कस के वायरल हो रही है।
इंस्टा क्वीन नाज खान का कहना है कि शिवानी कुमारी के वीडियो देख कर मुझे भी लगा कि मैं भी वीडियो बनाऊं और अपने विचार लोगों तक पहुंचाऊं। लेकिन शुरू में मेरे परिवार वाले थोड़े घबराए थे। फिर धीरे-धीरे मेरे प्रयासों को देख कर उन्होंने मेरा साथ देना शुरू किया। आज के लोग लड़कियों की पहनावे पर 10 सवाल खडे करते है उनसे भी हम यही कहना चाहूंगी की सोच और नज़रिया बदले अच्छे से अच्छे कपडे पहनना लड़कियों का शौक है।
गांव की छोरी ने शहर मे इंस्टाग्राम पर मचाया बवाल!
हसनगंज से शहर मे रहने आई इंस्टा क्वीन नाज खान ने अपनी सोशल मीडिया जर्नी की शुरुआत अपनी पसंदीदा स्टार शिवानी कुमारी से प्रभावित होकर की थी। उन्हें देखकर नाज खान को लगा कि वह भी अपनी बात दुनिया तक पहुंचा सकती हैं। लेकिन, यह सफर आसान नहीं था। जब नाज ने वीडियो बनाना शुरू किया, तो गांव के कुछ लोग और उनके परिजन भी समझ नहीं पा रहे थे। घर से लेकर गाँव के लोग तरह तरह की बाते बना रहे थे नाज ने सभी बातो को बिना सुने आगे बढ़ने ने फैसला लिया और आगे बढ़ी। शुभी का यह सफर सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है। उनके वीडियो में एक खास संदेश या भी है की सोशल मीडिया पर फैली अश्लीलता और आपत्तिजनक कंटेंट के खिलाफ वह कहती हैं, “आजकल सोशल मीडिया पर कई लड़कियां सिर्फ लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए अपनी मर्यादा भूल जाती हैं।
लेकिन मैं मानती हूं कि सफलता और पहचान पाने के लिए जरूरी नहीं है कि आप अर्धनग्न या अश्लीलता परोसें। हम सभी को इसका विरोध करना चाहिए और अपनी साख बनाए रखनी चाहिए। शिवानी कुमारी की तरह साफ-सुथरे और नैतिक वीडियो बनाकर भी आप वायरल हो सकते हैं। हमें दिखाना चाहिए कि हम भी समाज के सकारात्मक बदलाव में योगदान दे सकते हैं।
शिक्षा और आत्मनिर्भरता के बिना सफलता अधूरी है- नाज

अब तक शुभी यादव ने 1532 से अधिक वीडियो बनाए हैं और कई वीडियो सांग्स में लीड रोल भी निभाया है। कई वीडियो सूट के भी है…कुछ वीडियो ऐसी है जिसको लाखो लोगी ने देखा है एक वीडियो पर तो 3 Million से ज्यादा views है लेकिन उनकी एक हाल की रील्स वीडियो ने तो इंस्टाग्राम पर तहलका मचाया है। उस वीडियो मे एक शादी समाहरोह मे खाना खाने के दौरान हाँथ मे प्लेट पकडे वीडियो है। उनके फैंस का कहना है कि नाज खान ने समाज को एक नई दिशा दिखाई है, और उनकी सच्चाई को अपनाने की हिम्मत को सराहा है।
नाज खान के पिता बचपन मे ही गुजर गए थे। नाज की माता ने हमेशा सपना पूरा करने में मदद की है। नाज ने बताया अगर मेरी माँ मेरे साथ नहीं होती, तो शायद मैं आज यहां नहीं होती। वर्तमान में, नाज खान influencer है इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी अपनी वीडियो बनाती हैं। वह मानती हैं कि शिक्षा और आत्मनिर्भरता के बिना सफलता अधूरी है।
अश्लीलता या गलत रास्तों से सही रास्ता नहीं मिलता-नाज
नाज खान का संदेश साफ है: “हमारे समाज में लड़कियों को अपनी पहचान बनानी चाहिए, लेकिन यह पहचान सिर्फ अच्छे कार्यों से, अपने विचारों से और समाज के लिए कुछ अच्छा करने से बनती है। अश्लीलता या गलत रास्तों से कभी भी सही रास्ता नहीं मिलता।” नाज खान की तरह कई युवा अपनी मेहनत और लगन से अपने सपनों को साकार कर रहे हैं।
नाज खान के इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो एक उदाहरण है, कि अगर मेहनत और सही दिशा हो, तो सफलता किसी भी स्थिति में मिल सकती है। नाज का कहना है मैं अपनी यात्रा पर और आगे बढ़ने के लिए तैयार हूं, और हर एक दिन मैं कुछ नया सीखने की कोशिश करूंगी।